- Home
- उत्तराखण्ड
- खनन व्यवसाईयों ने कोसी नदी के खड़ंजा और कालुसिद्द गेट पर धरना प्रदर्शन किया।
खनन व्यवसाईयों ने कोसी नदी के खड़ंजा और कालुसिद्द गेट पर धरना प्रदर्शन किया।
रामनगर।खनन व्यवसाईयों ने कोसी नदी के खड़ंजा और कालुसिद्द गेट पर धरना प्रदर्शन किया।खनन व्यवसाईयों ने धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि स्टोन क्रेशर वाले रेता बजरी का उचित दाम नहीं दे रहे हैं।जिससे उन्हें नुकसान पहुँच रहा है।उन्होंने कहा कि वह जब तक उन्हें उचित दाम नहीं मिल जाते तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।कहा कि आज सैकड़ों गाड़ियां कोसी नदी मे खनन के लिए नहीं गयीं।उन्होंने स्टोन क्रेशर विक्रेताओं से उचित दाम दिए जाने की मांग की।इस दौरान खनन व्यवसाय अनवर मलिक अरविंद रावत राजेश मेहरा हाजी सलीम युनुस चौधरी जग्गी लोहनी गौतम आसिफ चौधरी किरण पाल मेहरा आदि मौजूद रहे।

