October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • कैबिनेट मंत्री बनने को चैंपियन बेकरार, कहा- खाली जगह भरने को मैं उपयुक्त दावेदार

कैबिनेट मंत्री बनने को चैंपियन बेकरार, कहा- खाली जगह भरने को मैं उपयुक्त दावेदार

By on October 30, 2021 0 232 Views

देहरादून: खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के माध्यम से मंत्री पद की मांग उठाई है। गुर्जर महासभा की ओर से प्रेस कांफ्रेंस कर चैंपियन को काबीना मंत्री बनाने की मांग की है। इस दौरान मौजूद विधायक चैंपियन ने कहा कि अगर उन्हें मंत्री पद नहीं भी मिलता है तो वे भाजपा के कार्यकर्त्ता के तौर पर संगठन को मजबूत करने का काम करते रहेंगे।

गुर्जर महासभा का कहना है कि यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद एक मंत्री पद खाली हो गया है, जिसे चैंपियन को सौंपा जाए। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग गुर्जर ने कहा कि चैंपियन समस्त ओबीसी समाज के राष्ट्रीय नेता हैं और उनकी भावनाओं को देखते हुए चैंपियन को मंत्री बनाया जाना चाहिए। उनका ये भी कहना है कि अगर उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया तो आगामी चुनाव में ओबीसी वर्ग भाजपा से नाराजगी जताएगा।

भाजपा का कार्यकर्त्ता हूं, संगठन को मजबूत करने को करता रहूंगा काम

वहीं, इसे लेकर चैंपियन का कहना है कि ये उनकी नहीं, बल्कि महासभा की मांग है और वे उनके साथ खड़े हैं। चैंपियन ने कहा कि अगर उन्हें मंत्री पद मिलता है तो भी ठीक है और नहीं मिलता तो भी वे भाजपा के कार्यकर्त्ता के रूप में काम करते रहेंगे और संगठन को मजबूत बनाएंगे।