October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड : निकाय चुनाव का शोर थमने के बाद अब सहकारिता चुनाव का बजा बिगुल, जोड़-तोड़ शुरू

उत्तराखंड : निकाय चुनाव का शोर थमने के बाद अब सहकारिता चुनाव का बजा बिगुल, जोड़-तोड़ शुरू

By on February 2, 2025 0 397 Views

देहरादून: निकाय चुनाव का शोर थमने के बाद अब सहकारिता चुनाव का बिगुल बज गया है। सहकारी समितियों में प्रबंध समितियों के चुनाव की तैयारियों ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। 25 फरवरी को समितियों के चुनाव संपन्न हो जाएंगे।

उधर, सहकारिता राजनीति के माहिर खिलाड़ियों ने जोड़ तोड़ बैठाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में बहुउद्देशीय किसान सहकारी समितियों में प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर कार्यक्रम जारी हो गया है। आगामी 11 फरवरी को अनन्तिम मतदाता सूची का प्रदर्शन समिति कार्यालयों पर किया जाएगा।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले की 39 समितियों में डायरेक्टर पदों के लिए 24 फरवरी को मतदान और परिणामों की घोषणा होगी। इसके बाद 25 फरवरी को सभापति व उप सभापति पदों पर मतदान के बाद परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। साथ ही अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव भी उसी दिन हो जाएगा।