October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • पेड़ पर बेल्ट के सहारे लटका मिला दुकानदार का शव, इलाके में मची सनसनी

पेड़ पर बेल्ट के सहारे लटका मिला दुकानदार का शव, इलाके में मची सनसनी

By on September 2, 2024 0 570 Views

उधम सिंह नगर जिले में बरा निवासी एक दुकानदार का शव पेड़ से लटका मिला। जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उधम सिंह नगर जिले में बरा निवासी एक दुकानदार का शव मिलने से हड़कंप मच गया। गांव से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ पर दुकानदार का शव एक बेल्ट के सहारे लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टनम के लिए भेज दिया है। फिलहाल माना जा रहा है कि दुकानदार ने आत्महत्या की है।

मिली जानकारी के अनुसार मकबूल अहमद (40) पुत्र महबूब अहमद की बरा गांव में ही साइकिल की दुकान है। उसके तीन बेटे हैं। बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे वो घर से बाहर निकला था। लेकिन उसके बाद वापस नहीं आया। अगली सुबह उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।