October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • पाटकोट में कच्ची शराब बांट रही महिला को ग्रामीणों ने स्कूटी सहित पकड़ा।

पाटकोट में कच्ची शराब बांट रही महिला को ग्रामीणों ने स्कूटी सहित पकड़ा।

By on February 9, 2022 0 295 Views

रामनगर। पाटकोट में कच्ची शराब बांट रही महिला को ग्रामीणों ने स्कूटी सहित पकड़ लिया। जहां चुनाव अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका तो वही सियासतदान अपने फायदे के लिए मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे। अब सियासी मैदान में खड़े प्रत्याशी जब अपने विजन से लोगो को नही जोड़ पा रहे है तो शराब का सहारा ले रहे है। आज पाटकोट में कुछ ऐसा ही हुआ निर्दलीय प्रत्याशी श्वेता माशीवाल का समर्थन कर रही महिलाओ को सूचना मिली की उनके ग्राम में एक महिला कच्ची शराब लोगो को बांट कर उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने तुरंत मौके पर जा कर उस महिला को पकड़ा। महिला के पास से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। महिला को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया।