September 12, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • तेज रफ्तार ट्रक ने डिलीवरी बॉय को कुचला, दर्दनाक मौत, मौके से चालक फरार

तेज रफ्तार ट्रक ने डिलीवरी बॉय को कुचला, दर्दनाक मौत, मौके से चालक फरार

By on January 29, 2024 0 573 Views

हल्द्वानी में एक तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार को ट्रक ने कुचल दिया। जबकि दूसरे युवक की जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद से चालक ट्रक को छोड़ कर मौके से फरार है।

डिलीवरी करके घर लौट रहे एक युवक को हराई खत्ता के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बैकुंठपुर शक्तिफार्म सितारगंज निवासी उदय (20) दुकानों में सामान डिलीवर करने का काम करता था। शनिवार को वो अपना काम खत्म कर दोपहर को अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। लेकिन इसी दौरान हराई खत्ता के पास ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और वो ट्रक के नीचे आ गया।

घटनास्थल के आस-पास मौजूद लोगों ने उसे एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि उदय की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी मौत की खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।