October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • महाराष्ट्र में गरजे CM धामी, कहा- महाअघाड़ी गठबंधन भ्रष्टाचार और घोटालों से लिप्त लोगों का संगठन

महाराष्ट्र में गरजे CM धामी, कहा- महाअघाड़ी गठबंधन भ्रष्टाचार और घोटालों से लिप्त लोगों का संगठन

By on November 11, 2024 0 535 Views

देहरादून: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी महाराष्ट्र पहुंचे और उत्तरांचल संघ द्वारा आयोजित स्नेह सम्मेलन में शामिल हुए. सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए बांद्रा पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी आशीष शेलार के पक्ष में वोट की अपील की.

सीएम धामी ने कहा कि महाअघाड़ी गठबंधन भ्रष्टाचार और घोटालों से लिप्त लोगों का संगठन है. महाराष्ट्र की जनता भी यह जान चुकी है. भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा महाराष्ट्र में किए गए अभूतपूर्व कार्यों और देवतुल्य जनता का उत्साह देखते हुए भाजपा की प्रचंड विजय के लिए आश्वस्त हूं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने हमें UCC के लिए जनादेश दिया और हमने अपना वादा पूरा किया है. हमारी पार्टी का यह लगातार संकल्प रहा कि देश में सबके लिए एक समान कानून होना चाहिए. UCC होना चाहिए. हमने संविधान का पालन करते हुए राज्य में जो भी उसके प्रावधान होते हैं, वो किए हैं. विधेयक पारित किया और राष्ट्रपति द्वारा उसको मंजूरी दी गई और यह उत्तरखंड में लागू हो गया. यह गंगोत्री जो उत्तराखंड से निकली है वो पूरे देश को लाभ देगी.

सीएम धामी ने कहा कि विपक्ष केवल चुनाव के समय में घोषणा करके लोगों को भ्रम में डालने के लिए, वोटों के लिए इस प्रकार की बात कर रहे हैं. इनकी घोषणाएं केवल चुनावी घोषणाएं हैं. महाराष्ट्र की जनता कभी इनको मौका नहीं देगी. भाजपा अपने संकल्प पत्र को हमेशा पूरा करती है, क्योंकि वो हमारा संकल्प होता है और महाराष्ट्र के लिए जो संकल्प प्रस्तुत किया गया है, वो राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए है.

सीएम ने आगे कहा, हर वर्ग को आगे लाने के लिए है. महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार बनेगी. पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में अनेक काम हुए हैं. डबल इंजन की सरकार ने विकास के ऐतिहासिक काम किए हैं. भाजपा जो कहती है वो करती है. बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को सिंगल फेज में मतदान होने वाले हैं और 23 नवंबर को मतगणना होगी.