- Home
- उत्तराखण्ड
- कालाढूंगी में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस।
कालाढूंगी में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस।
कालाढूंगी। हिंदी दिवस के अवसर पर कालाढूंगी, कोटाबाग क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी के साथ हिंदी नाटकों सहित हिन्दी भाषा में कविता, निबंध आदि लिखने की प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई। कार्यक्रम के दौरान हिंदी विद्वानों ने बच्चों को हिंदी का महत्व बताया। यहां राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कालाढूंगी में प्रधानाचार्या बसंती अधिकारी व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटाबाग में प्रधानाचार्या विनीता पाठक के नेतृत्व में
आयोजित हुए कार्यक्रम में कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान हिंदी प्रवक्ता हीरा मर्तोलिया, सहायक प्रवक्ता हेमा प्रोहित आदि शिक्षिकाओं ने हिंदी दिवस पर प्रकाश डाला।

