- Home
- उत्तराखण्ड
- अवैध कच्ची शराब सहित 02 अभियुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
अवैध कच्ची शराब सहित 02 अभियुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
कालाढूंगी। अवैध कच्ची शराब सहित 02 अभियुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान हेतु आदेशित किया गया है। उक्त के क्रम में श्री नंदन सिंह रावत थानाध्यक्ष* कालाढूंगी के निर्देशानुसार में (1) कांस्टेबल 477 वीरेंद्र रौतेला, होमगार्ड तनुज सती, थाना कालाढूंगी पुलिस द्वारा पतलिया कोटाबाग कालाढूंगी से अभियुक्त भारत कुमार पुत्र देव राम निवासी काकड़ पतलिया कोटाबाग कालाढूंगी जनपद नैनीताल उम्र 22 वर्ष ,थाना कालाढूंगी के कब्जे से 60 पाऊच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर धारा 60 आबकारी अधिनियम दर्ज किया गया।
(2) कॉन्स्टेबल 226 लेखराज सिंह व हमराही कांस्टेबल 501 अशोक कुमार द्वारा आईआरबी रोड बैलपडाव सेमल चौड दौरान चेकिंग अभियुक्त बलजीत सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी सेना चोर वाला बेलपडाव कालाढूंगी के कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब मय वाहन मोटरसाइकिल यू,के 18 एच 1303 सहित गिरफ्तार किया अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध धारा 60 /72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

