September 15, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • 10 फीट लंबे सांप के साथ युवक का शव लेकर अस्पताल पहुंचे JDU के नेता, मच गई खलबली…

10 फीट लंबे सांप के साथ युवक का शव लेकर अस्पताल पहुंचे JDU के नेता, मच गई खलबली…

By on June 12, 2022 0 199 Views

सिवान:  बिहार के सिवान जिले के सदर चिकित्सालय से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। महाराजगंज से जनता दल यूनाइटेड के पूर्व विधायक हेमनारायण साह एवं उनके साथ गांव के कुछ लोग एक शख्स का शव तथा 10 फीट के सांप को लेकर चिकित्सालय पहुंच गए। इस सांप के डसने के बाद शख्स की मौत हो गई थी, तत्पश्चात, लोगों ने सांप को मार दिया था। सांप लेकर चिकित्सालय पहुंचे विधायक को देख लोग दंग रह गए। कुछ देर के लिए चिकित्सालय में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

दरअसल, महाराजगंज प्रखंड के कसदेवरा गांव के अमरीका साह के पुत्र सुनील कुमार साह को सांप ने शौच के चलते डंस लिया था। इसके बाद स्थानीय स्तर पर सुनील का उपचार चला, जब चिकित्सकों ने रेफर कर दिया तो मार्ग में उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक को लेकर महाराजगंज से जनता दल यूनाइटेड के पूर्व विधायक हेमनारायण साह जब सदर चिकित्सालय पहुंचे तो उनके साथ मृतक के घरवाले भी सांप को मारकर उसे लेकर पहुंच गए।

वही एक थैले से सांप को बाहर निकाला तो लोग और वहां के चिकित्सक देखकर दंग रह गए। सांप बहुत विषैला था, जिसके डसने से शख्स की मौत हो गई। उसकी मौत से गांव में मातम छा गया। जनता दल यूनाइटेड के पूर्व विधायक हेमनारायण साह ने कहा कि मृतक बहुत गरीब है। सरकार इस परिवार को कुछ मुआवजा प्रदान कराए।