Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • मुख्यमंत्री धामी के पाँच वर्ष पूर्ण होने पर उत्तरकाशी में विशेष पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए हुआ हवन

मुख्यमंत्री धामी के पाँच वर्ष पूर्ण होने पर उत्तरकाशी में विशेष पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए हुआ हवन

By on July 5, 2026 0 7 Views

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यसेवक के रूप में पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तरकाशी के श्री काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन तथा उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन किया गया।
संक्षिप्त खबर:
कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक, माँ शक्ति का पाठ और हवन-पूजन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास के लिए प्रार्थना की।
वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने पिछले पाँच वर्षों में सुशासन, विकास और जनहित के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। समान नागरिक संहिता, सख्त नकलरोधी कानून, भू-कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, पारदर्शी भर्ती प्रणाली, निवेश को बढ़ावा, आधारभूत ढांचे का विस्तार, मातृशक्ति सशक्तिकरण और सीमांत क्षेत्रों के विकास जैसे फैसलों का उल्लेख किया गया।
कार्यक्रम में विधायक सुरेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।