September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • CAA Notification: सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक निर्णय, सोशल मीडिया पर लिखा-‘मोदी है तो मुमकिन है’

CAA Notification: सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक निर्णय, सोशल मीडिया पर लिखा-‘मोदी है तो मुमकिन है’

By on March 12, 2024 0 648 Views

देहरादून: देश में ‘नागरिकता संशोधन अधिनियम’ (सीएए) लागू हो गया है। केंद्र सरकार ने सोमवार शाम को नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी के इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- ‘मोदी है तो मुमकिन है’…

सीएम ने धामी ने एक्स पर मोदी है तो मुमकिन है शीर्षक से पोस्ट लिखी। कहा, प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यकों को सुरक्षा व सम्मान देने के के साथ केंद्र सरकार ने देश में सीएए लागू करने का निर्णय लिया है। यह ऐतिहासिक निर्णय है। प्रधानमंत्री का यह कदम राष्ट्रहित में उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति को जाहिर करता है। हमें पूरा विश्वास है कि पीएम के तीसरे कार्यकाल में इसी प्राकर देश को सशक्त करने वाले निर्णय लिए जाते रहेंगे।

सभी नेताओं ने अपने अलग-अलग बयानों में कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सिद्धांतों पर चलने वाली भाजपा सरकार ने जनता से किया एक और वादा पूरा कर दिखाया। धार्मिक रूप से प्रताड़ित पड़ोसी देशों के लोगों को शरण देना सांविधानिक रूप से वैध और हमारी अथिति देवो भव: परंपरा का हिस्सा है ।