October 29, 2026
Breaking News

अल्पसंख्यक दिवस पर कोतवाली मे गोष्ठी समपन्न

By on December 20, 2021 0 249 Views

रामनगर। विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर कोतवाली मे एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कोतवाल अरूण कुमार सैनी की अध्यक्षता व एसएसआई मुनव्वर हुसैन के संचालन मे समपन्न हुयी गोष्ठी मे सभासद प्रतिनिधि डॉ. जफर सैफी, प्रधानपति हाजी शकील अहमद के द्वारा अल्पसंख्यको के अधिकारो के संदर्भ मे विस्तृत रूप से विचार व्यक्त करते हुये केन्द्रीय व राज्य अल्पसंख्यक आयोग व उसके अधिकारो के बारे मे बताया गया। इस अवसर पर कोतवाल और एसएसआई के द्वारा भी अल्पसंख्यक समुदाय के लिये चलायी जा योजनाओ के बारे मे अवगत कराते हुये कहा कि उनके कार्यकाल मे दलाल रहित व सिफारिश रहित न्याय के लिये हर समय पीड़ितो के लिये दरवाजे खुले हुये है। इस अवसर पर एसआई बीसी मासीवाल, रविन्द्र सिंह नेगी, एलआईयू इचांर्ज मनप्रीत कौर, एलआईयू दरोगा सौरभ राठी, सभासद मुंतजिर राजा, सभासद प्रतिनिधि मुस्तकीम अन्ना, रागिब खान, अल्मश अंसारी, सरफराज आलम, सलीम अहमद, इनायत अली, लियाकत अली, शदाब, गुलजार हुसैन आदि सहित बड़ी संख्या मे अल्पसंख्यक समुदाय के लोग मौजूद रहे।