October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके , लोग घरों से निकले बाहर

उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके , लोग घरों से निकले बाहर

By on September 19, 2021 0 332 Views

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। इस बार भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग जनपद था। दोपहर 12:21 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई है। वहीं सूचना है कि भूकंप से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस भूकंप से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। उत्तराखंड अपनी विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते आपदा से जूझता रहा है।

भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड को बेहद संवदेनशील माना गया है। उत्तराखंड में छोटे छोटे भूकंप आते रहते हैं। प्रदेश को जोन चार और पांच में रखा गया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में कुछ दिनों पूर्व भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जो उत्तराखंड के चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्‍मोड़ा आदि जिलों में तेज झटके महसूस किए गए। जो जोशीमठ के निकट रिक्टर पैमाने पर 4.6 तीव्रता से आया था। जिसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे बताया गया। झटके से लोगों में दहशत फैल गई थी