October 29, 2026
Breaking News

By on July 19, 2023 0 375 Views

चमोली: उत्तराखंड के चमोली में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैल गया है। करंट लगने से 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग इसकी चपेट में आ गए हैं, इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। बता दें कि करंट लगने से झुलसे लोगों को जिला चिकित्सालय लाया गया है। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार घटना के समय लगभग 24 लोग मौके पर उपस्थित थे। घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया गया कि ट्रीटमेंट प्लांट में काम करने वाले युवक की रात्रि में मौत हुई, सुबह पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची। तो इस दौरान मृतक के स्वजनों सहित अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच वहां करंट फैला और मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए।  घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया है। झुलसने वालों में तीन की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है, जिसमें चमोली के दारोगा भी शामिल हैं।

नमामि गंगे प्रोजेक्ट में फैले करंट हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की अधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल ने की मृतकों का आंकड़ा 15 पहुंचने की पुष्टि की है।