September 11, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • मिशन मोदी अगेन पीएम कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल काका ने की शिरकत

मिशन मोदी अगेन पीएम कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल काका ने की शिरकत

By on March 10, 2024 0 1063 Views

रामनगर। ‘मिशन मोदी पीएम अगेन’ कार्यशाला का आज  कानिया, रामनगर में आयोजन किया गया, जिसमें मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल काका, मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राज्य मंत्री मुकेश कुमार, काशीपुर नगर निगम की मेयर श्रीमती उषा चौधरी, मिशन की लखनऊ महानगर प्रभारी श्रीमती ममता जिंदल व अयोध्या प्रभारी नीलम मिश्रा भी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने और 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी को पुनः 2024 में प्रधानमंत्री बनाने व आमजन से मोदी मिशन से जुड़ने की अपील की।

वार्ता में मिशन के प्रदेश प्रभारी एवं महामंत्री डॉ गिरीश घुगत्याल,
जिलाध्यक्ष नैनीताल राजेश शर्मा
जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा कुंदन बिष्ट
जिला महामंत्री अल्मोड़ा दिनेश नेगी,
जिलाध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल गिरीश डोबरियाल
जिला उपाध्यक्ष नैनीताल संजय राय
कुमाऊं संयोजक अल्पसंख्यक मोर्चा वसीम रजा, जिलाध्यक्ष उधमसिंह नगर नवीन नैलवाल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा उधम सिंह नगर ईशु चंद्र धालीवाल
एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।