September 13, 2026
Breaking News

रामनगर में 31 लोग कोरोना पॉजिटिव

By on January 9, 2022 0 253 Views

रामनगर। रामनगर में 31 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई है। जिसके बाद क्षेत्र और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को होम आइसोलेशन के लिए भेज दिया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों की सैम्पलिंग करनी भी शुरू कर दी है। शनिवार को को नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि बीते दिनों रामनगर के हलदुवा बैरियर और विभिन्न स्थानों मैं सैकड़ों लोगों की जांच की गई थी। उन्होंने बताया कि शनिवार को 31लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई है। इसमें 13 लोग नदिया पड़ाव रिजोर्ट ढिकुली अहाना रिजोर्ट सावलदे तरंगी रिजोर्ट ढिकुली ग्राम चिल्कीया आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। बताया कि सभी संक्रमितों को लोगों 14 दिन के लिए होम आइसोलेशन में भेज दिया है।