October 24, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • आईपीएस अधिकारी अमित सिन्हा बने विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण…

आईपीएस अधिकारी अमित सिन्हा बने विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण…

By on November 1, 2023 0 498 Views

देहरादून: 1997 बैच के उत्तराखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित सिन्हा को विशेष प्रमुख सचिव खेल और युवा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. अमित सिन्हा इस वक्त उत्तराखंड पुलिस में अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन के पद पर तैनात हैं. वहीं बीते दिन उत्तराखंड शासन ने उन्हें विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है.

पहले से विशेष प्रमुख सचिव खेल और युवा कल्याण की जिम्मेदारी संभाल रहे 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार से खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरकार द्वारा ले लिया गया है. हालांकि उन्हें अभी कोई दूसरा विभाग नहीं दिया गया है, लेकिन खेल और युवा कल्याण की जिम्मेदारी अब आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार को दी गई है. अभिनव कुमार एक खिलाड़ी भी हैं और उन्होंने हाल ही में गोल्ड मेडल जीता है और अब उनके कंधों पर खेल विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है. बता दें कि अगले साल उत्तराखंड में 38 में राष्ट्रीय खेल प्रस्तावित हैं. जिस तरह से गोवा में इस वक्त नेशनल गेम चल रहे हैं. इस तरह से अगले साल नेशनल गेम का मेजबान उत्तराखंड होगा, जिसके चलते अमित सिन्हा ये जिम्मेदारी दी गई है.

उत्तराखंड कैडर से आने वाले 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित सिन्हा पावर लिफ्टिंग में इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट हैं. हाल ही में उन्होंने नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था. 51 साल के आईपीएस अधिकारी अमित सिन्हा ने 435 किलो वजन उठाकर पावर लिफ्टिंग में नेशनल गोल्ड जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया. वहीं इसके बाद उनका सिलेक्शन इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी हुआ. जिसके चलते उन्होंने मंगोलिया में साल 2023 में हुए विश्व मास्टर क्लासिक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में 465 किलो वजन उठाकर पहले ऐसे एथलीट बन गए, जिन्होंने 51 साल की उम्र में इतना वजन उठाया है.