Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • पत्नी से मिलने पहुंचे शख्स को दी तालिबानी सज़ा ! अर्धनग्‍न कर पूरी रात पेड़ से बांध कर रखा, देखें Viral Video और सुनें पुलिस का बयान

पत्नी से मिलने पहुंचे शख्स को दी तालिबानी सज़ा ! अर्धनग्‍न कर पूरी रात पेड़ से बांध कर रखा, देखें Viral Video और सुनें पुलिस का बयान

By on October 20, 2023 0 432 Views

रायबरेली: रायबरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पत‍ि अपने पत्नी से मिलने के लिए पहुंचा। ससुराल के लोगों ने उसे सजा दे दी। पकड़कर पहले युवक के कपड़े उतारे फ‍िर पेंड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं युवक रात भर पेड़ से बांधा रहा। हद तो तब हो गई जब युवक को छुड़ाने आई पुलिस खाली हाथ लौट गई। यह मामला गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के गांव पूरे बालादीन का पुरवा मजरे कोरिहर का है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम अमित कुमार निवासी लात खेड़ा थाना मौरावां अपने दोस्त पप्पू के साथ पत्नी से मिलने आया था। ससुराल वालों ने पत्नी से मिलने आए युवक को पेड़ से बांधकर मार पीट की।

ससुराल वालों और अमित के बीच हुआ था विवाद

दरअसल युवक गांव के बाहर से अपनी पत्नी को फोन किया और मिलने के लिए बुलाया। लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। इसके बाद अमित गुस्से मे ससुराल पहुंच गया। ससुराल वालों और अमित के बीच विवाद हो गया। इतने में ससुराल वालों ने अमित व उसके दोस्त पप्पू को पकड़ लिया। इसके बाद अमित को पेड़ से बांधकर मारा पीटा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रात को सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस युवक छुड़ाने की बजाय लौट गई। पुलिस का कहना था कि अगर इसने कुछ कर लिया तो हमारे माथे आ जायेगा। रात भर युवक पेड़ से बंधा रहा।

सुबह सात बजे पुल‍िस दोबारा मौके पर पहुंचकर युवक को छुड़ाया। इतना ही नहीं दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले आई। दरअसल सात वर्ष पहले जगदीश ने अपनी बेटी प्रियंका का विवाह अमित कुमार पुत्र कालीदीन निवासी लतखेड़ा मौरांवा किया था। एक साल दोनों साथ रहे फिर दोनों में अनबन हो गई। इसके बाद जगदीश ने अमित पर दहेज प्रथा का मुकदमा करवा दिया, जो अभी कोर्ट मे विचाराधीन है।

पत्नी से चल रहा विवाद, घर में जबरन घुसने का आरोप
युवक के ससुर जगदीश का कहना है कि उनकी बेटी प्रियंका का अपने पति अमित से विवाद चल रहा है। इसके चलते प्रियंका एक साल से ससुराल नहीं गई है। पति ने कोर्ट में मुकदमा दायर कर रखा है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि रात के वक्त अमित दीवार फांदकर घर में कूद गया। अमित ने शराब के नशे की हालत में उसके साथ पिता व भाइयों को जान से मारने का प्रयास किया।