October 19, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • भीमताल में रोडवेज स्टेशन के लिए जमीन तलाशी गई

भीमताल में रोडवेज स्टेशन के लिए जमीन तलाशी गई

By on April 11, 2026 0 102 Views

भीमताल, शुक्रवार: शहर में रोडवेज स्टेशन खोलने की मांग को लेकर प्रशासन ने जमीन तलाशना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर परिवहन और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से भीमताल शहर में संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। यह कदम सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी की मांग के बाद उठाया गया है, जिन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर रोडवेज स्टेशन की मांग की थी ।

निरीक्षण के दौरान मत्स्य विभाग के समीप जमीन तलाशी गई, और मामला मत्स्य विभाग से हस्तांतरण हेतु परिवहन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्रेषित की। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने अधिकारियों से आपसी समन्वयन बनाकर शहर की मुख्य मांग रोडवेज स्टेशन को धरातल पर शीघ्र उतारने की अपील की। मौके पर हेम गुणवंत, नरेश वर्मा, प्रभात मेहरा, सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी, प्रदीप कुमार आदि थे l