October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • शैक्षिक भ्रमण पर उत्तराखंड आए सीआरपीएफ के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से शिष्टाचार भेंट, सीएस ने दीं शुभकामनाएं

शैक्षिक भ्रमण पर उत्तराखंड आए सीआरपीएफ के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से शिष्टाचार भेंट, सीएस ने दीं शुभकामनाएं

By on June 14, 2024 0 561 Views

देहरादून: मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से सचिवालय में शैक्षिक भ्रमण पर उत्तराखंड  आए  सीआरपीएफ के  प्रशिक्षु  अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की | मुख्य सचिव तथा सीआरपीएफ के प्रशिक्षु अधिकारियों के मध्य राज्य में आपदा प्रबंधन, सीमांत गांवो में विकास कार्य और राज्य में संचालित विकास योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई |

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने और आतंकवाद विरोधी कार्रवाई में राज्यों की सहायता में सीआरपीएफ की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है | देशव्यापी उपस्थिति के साथ, राज्य पुलिस के साथ सहयोग करते हुए, विभिन्न परिस्थितिजन्य मांगों के साथ तेजी से समायोजन करने की इसकी उल्लेखनीय क्षमता ने सीआरपीएफ को  व्यापक रूप से स्वीकृत बलों में से एक होने की प्रतिष्ठा प्रदान की है। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी |