- Home
- उत्तराखण्ड
- जंगल मे युवक का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में फैल सनसनी।
जंगल मे युवक का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में फैल सनसनी।
कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन)रविवार को देर शाम नगर से सटे जंगल मे युवक का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देर रात शव की शिनाख्त हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी देते हुए थाने अध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि रविवार देर शाम को गश्त कर रहे वन कर्मचारियों ने एक युवक का शव जंगल मे पड़ा होने की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुचकर पुलिस ने जानकारी की जुटाई मगर शव की शिनाख्त मौके पर नही हो पाई मगर देर रात वार्ड नंबर 2 के कानीयबेल से सटे जंगल में मिले शव की शिनाख्त पिछले 10 दिनों से गुमशुदा दिनेश चंद्र सनवाल,निवासी ग्राम बागजला फतेपुर कोटाबाग के रूप में हो गई है जिसकी शिनाख्त उनके परिजनों कपड़ो व कदकाठी से की है।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मृत्यु का असली कारण पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। उसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

