September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • कोटाबाग में मंडल अध्यक्ष के नामों के लिए की गई राय – सुमारी। कोटाबाग से मीना बिष्ट ने भी की मंडल अध्यक्ष के लिए दावेदारी।

कोटाबाग में मंडल अध्यक्ष के नामों के लिए की गई राय – सुमारी। कोटाबाग से मीना बिष्ट ने भी की मंडल अध्यक्ष के लिए दावेदारी।

By on December 29, 2022 0 269 Views

कोटाबाग। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों की घोषणाओं के लिए अलग-अलग मंडल के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए, जिसके चलते कोटाबाग डाक बंगले में 11:00 से प्रभारियों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया, दावेदारों का मन टटोलने के लिए प्रदेश प्रवासी कार्यकर्ता उत्तम दत्ता, जिला सह प्रभारी विवेक सक्सेना व जिला मंत्री बहादुर नगदली आये।जिसमें कार्यकर्ताओ ने अपनी-अपनी दावेदारी को प्रभारी के सामने रखी। दावेदारी करने वालों में हरीश ढोढ़ीयाल, दीवान सिंह बिष्ट, विपिन कांडपाल, मीना बिष्ट ने मंडल अध्यक्ष के लिए अपनी दावेदारी पेश की। ऐसा पहली बार हुआ है कि मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए किसी महिला ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। मंडल अध्यक्ष दावेदार मीना बिष्ट ने कहा कि जहां समाज में महिलाओं को 50% प्रतिशत का अधिकार देने की बात कही जाती है, और महिलाएं बराबर पार्टी के लिए कार्य कर रही हैं, तो महिला क्यों मंडल अध्यक्ष के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत नहीं कर सकती है, उन्होंने कहा कि मेरे दावेदारी करने से महिलाओं का मनोबल बढ़ेगा और पार्टी के लिए आगे बढ़ चढ़कर कार्य करने के लिए हिम्मत मिलेगी। मंडल अध्यक्ष की दावेदारी में भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे, और सभी ने अपने – अपने समर्थक के लिए प्रस्ताव दिया।