October 31, 2026
Breaking News

अपराधो पर लगेगा अंकुश रावत ।

By on September 2, 2022 0 258 Views

कालाढूंगी । कालाढूंगी के थानाध्यक्ष की कमान एक बार फिर नंदन सिंह रावत को सौंपी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने आदेश जारी कर कालाढूंगी थानाध्यक्ष एक बार फिर नंदन सिंह रावत को बनाया गया है वही राजवीर सिंह नेगी को एसओजी प्रभारी बनाया है। नवनियुक्त थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने कहा कि कालाढूंगी थाना क्षेत्र से नशे और सट्टे को जड़ से खत्म कर अपराधो पर रोक लगाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्रवासी को अनावश्यक परेशान नहीं किया जाएगा व अपराधियों को बक्शा नही जाएगा।उन्होंने कहा नशाखोरी और सट्टेबाजी पर रोकथाम के लिए क्षेत्रीय जनता का सहयोग बहुत जरूरी है । क्षेत्रीय जनता व पुलिस के आपसी समन्वय के बिना कुछ नहीं हो सकता है। यहां जनता को थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत से काफी उम्मीदें हैं।बताते चले नेगी से पूर्व भी रावत कालाढूंगी में 3 महीने तैनात रह चुके है उनके कार्यकाल के दौरान नशे व सट्टे पर काफी हद तक रोक लग चुकी थी उनके पुन कालाढूंगी में चार्ज लेने पर नशे व सट्टे के कारोबारियों में हलचल मची हुई है।उनके चार्ज लेने पर दिन भर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि का बधाई देने सिलसिला जारी रहा।