October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • जनपद नैनीताल रूट अपडेट, जिले के ये मुख्य रास्ते खुले,ये रास्ते अभी भी बन्द।

जनपद नैनीताल रूट अपडेट, जिले के ये मुख्य रास्ते खुले,ये रास्ते अभी भी बन्द।

By on October 20, 2021 0 384 Views

नैनीताल के विभिन्न स्थानों में फंसे यात्री एवं पर्यटक निम्न स्थानों से अपने गंतव्य को जा सकते हैं

1-नैनीताल में फंसे एवं रुके हुए यात्री कालाढूंगी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं।
2- भवाली में फंसे हुये पर्यटक/यात्री भीमताल से होते हुए बाया हल्द्वानी से अपने गंतव्य को जा सकते हैं
3- गेठिया में फंसे हुए यात्री/ पर्यटक बाया भवाली होते हुए भीमताल से हल्द्वानी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं।

बन्द/बाधित मार्ग

1- नैनीताल से हल्द्वानी मार्ग मड-हाउस ज्योलीकोट के पास मुख्य मार्ग बहे जाने से यातायात पूर्ण रूप से बाधित है।
2- रामनगर से गार्जिया-अल्मोड़ा मार्ग धनगढ़ी रामनगर नाले में पानी के उफान के कारण बंद है।
3- भवाली से अल्मोड़ा मार्ग खैरना के पास मलवा आने से बंद है।
4- हल्द्वानी से चोरगलिया, सितारगंज मार्ग गौला पुल की एप्रेचिंग साइड का बडा हिस्सा गोला में बहने से अवरूद्ध है।
5- काठगोदाम से चोरगलिया, सितारगंज मार्ग शेरनाला में पानी के तेज बहाव के कारण अवरूद्ध है।
6-भीमताल से पदमपुरी मार्ग विनायक के पास मलवा आने से अवरूद्ध है।
7-नैनीताल रूसी बाईपास के पास मलवा आने से रूसी बाईपास सुखाताल की और मार्ग बंद है।
8-खैरना से बेतालघाट मार्ग अवरूद्व है।