10 दिन से लापता मुस्तकीम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनो ने जताई हत्या की आशंका।
रामनगर।कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज के जंगलों में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मुस्तकीम का वन विभाग और पुलिस को शव मिला था। लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।इसी मामले को लेकर परिजनों जनप्रतिनिधियों और मोहल्लेवासियों ने कोतवाली के सामने शव रखकर मामले की निष्पक्ष जांच कर हत्यारे को पकड़ने की मांग की और कोतवाली मे सीओ बलजीत सिंह भाकुनी का घेराव किया और लोगों की पुलिस के साथ झडप भी हुई।आरोप लगाया है कि 10 दिन पहले पुलिस और वन विभाग को ढेला के जंगलों मे मुस्तकीम के मोबाइल की लोकेशन दी गयीं थीं तो आखिरकार वह ढूंढ क्यों नहीं पायीं।परिजनों उस समय हत्या की आशंका जताई थी।आरोप है कि रामनगर निवासी एक व्यक्ति की कुछ दिन पहले लोकेशन ढेला के आसपास देखी गयीं थीं उस पर ह्त्या करने की आशंका जताई थीं लेकिन पुलिस और वन विभाग को सूचित किया गया था इसके बाद बीते दिन मुस्तकीम के ढेला के जंगलों में मोबाइल कपड़े बीड़ी माचिस और चप्पल मिले थे।आरोप लगाया है कि पुलिस और वन विभाग ने ढूंढने मे ज़्यादा दिलचस्पी नहीं ली और अगर ढंग से खोजबीन की होती तो आज मुस्तकीम जिंदा होता।सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मुस्तकीम को बाघ ने मारा है या उसकी हत्या की है। शुक्रवार की सुबह सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा पोस्टमार्टम के बाद मौत की असली कारणों का पता चल पाएगा। ढेला के जंगलों मे पुलिस व वन विभाग द्वारा लगातार मुस्तकीम को तलाश किया गया।उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही थी।जांच के बाद ही कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।इस दौरान सीओ बलजीत सिंह भाकुनी का घेराव करने वालों मे जकरिया मस्जिद के सदर हाजी सुलेमान सभासद मोहम्मद मुजाहिद सिद्दीकी कांग्रेस नेता ताइफ़ खान समाजसेवी सोहराब सैफी पूर्व सभासद सिलपेंद्र बंसल जावेद खान भाजपा नेता नदीम अख्तर सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद मुस्तकीम सभासद गुलाम सादिक आप की खिदमत के अध्यक्ष शोएब कुरैशी सभासद राजा सलमानी पूर्व सभासद नदीम कुरेशी आफाक क़ुरैशी रईस दिलशाद आदि मौजूद रहे।