- Home
- कॉर्बेट नेशनल पार्क
- सीटीआर में मिली सफेद हिमालयन बुलबुल ।
सीटीआर में मिली सफेद हिमालयन बुलबुल ।
रामनगर: कार्बेट टाइगर रिजर्व में सफेद मोर मिलने के बाद अब पहली बार दुर्लभ (एल्बिनो) सफेद बुलबुल पक्षी भी मिला है। कार्बेट प्रशासन सफेद बुलबुल को लेकर अध्ययन करने की बात कह रहा है। इसके बाद सफेद पक्षी कार्बेट की वन्य जीवों की लिस्ट में दर्ज किया जाएगा।
जैव विविधता के लिहाज से भरपूर कार्बेट टाइगर रिजर्व में वन्य प्राणियों की काफी मौजदूगी है। यही वजह है कि कार्बेट में दुर्लभ वन्य प्राणी भी रिपोर्ट होते रहते हैं। इस बार कार्बेट के ढेला जोन में सफेद बुलबुल देखी गई है। कार्बेट के गाइड सचिन सिंह द्वारा इस बुलबुल की फोटो कैमरे में ली गई है। गाइड द्वारा कार्बेट के अधिकारियों को बुलबुल की फोटो भेजी गई। पार्क निदेशक राहुल ने बताया कि कार्बेट में हिमालयन व रेड वेंटेड दो तरह की रंगीन बुलबुल काफी पाई जाती है। जो सफेद बुलबुल मिली है वह हिमालयन प्रजाति की है। उस क्षेत्र में सफेद बुलबुल कितनी है। इसका अध्ययन कराया जाएगा। निदेशक ने बताया कि कार्बेट में यह पहली बार दिखी है। यह अनुवाशिंग वजह से सफेद हुआ है।
पहले एल्विनो सांभर व फिशिंग कैट मिले-
पिछले साल 31 जुलाई को सीटीआर में ही पाखरो रेंज में एल्बिनो मादा सांभर व झिरना रेंज में एल्बिनो फिशिंग कैट मिला था। इसके बाद 21 जून को सफेद मोर मिला था।
-ऐसे होता है एल्बिनों-
किसी वन्य जीव के जीन (वंशाणु) के स्ट्रक्चर में अंतर आने से एल्विनों जीव पैदा होता है। सीटीआर के एसडीओ आरके तिवारी बताते हैं कि ऐसा नहीं कि यदि इस बार कोई एल्विनों जीव पैदा हुआ तो अगली बार भी वही होगा। यह लाखों व हजारों में एक होता है। इसलिए यह अति दुर्लभ जीव होता है। कलर सिगमेंट नहीं होने की वजह से इसका रंग पूरी तरह सफेद होता है।

