October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • सीएम धामी ने हरिद्वार में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण, कहा- 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य

सीएम धामी ने हरिद्वार में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण, कहा- 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य

By on February 21, 2022 0 221 Views

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगजीतपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज और अस्पताल का जायजा लिया। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से कार्यों की प्रगति भी जानी। इस दौरान सीएम धामी ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए

हरिद्वार के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगस्त 2023 तक मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य पूरा कराने का लक्ष्य है। 2024 तक यह पूरी तरह से अस्तित्व में आ जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार आ रही है।

वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी के लोगों को अपनी बात पार्टी स्तर पर रखनी चाहिए। चाहे उसमें विधायक हो या पार्टी संगठन का कोई भी पदाधिकारी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, सीएमओ डाक्टर खगेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष डा जयपाल सिंह चौहान, पूर्व महापौर मनोज गर्ग आदि मौजूद रहे।