- Home
- उत्तराखण्ड
- वन विभाग ने अवैध खनन मैं दो वाहनों को पकड़कर सीज
वन विभाग ने अवैध खनन मैं दो वाहनों को पकड़कर सीज
रामनगर।तराई पश्चिम वन प्रभाग और वन निगम की संयुक्त टीम ने अलग अलग क्षेत्रों से दो वाहनों को अवैध खनन में पकड़ा है।डीएफओ बलवन्त सिंह शाही ने बताया कि रविवार को कोसी नदी नाथुपुर छोई में रामनगर रेंज बैलपड़ाव रेंज वन सुरक्षा बल और वन निगम द्वारा अवैध खनन मैं एक डंपर को पकड़कर सीज कर दिया गया है।वहीं दूसरी ओर एक डंपर कठियापुल से अवैध खनन में पकड़कर सीज करने की कार्रवाई की है डीएफओ ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा अवैध खनन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

