September 28, 2026
Breaking News

स्मैक व चरस के साथ पुलिस ने दो दबोचे।

By on October 11, 2021 0 467 Views

काशीपुर। पुलिस ने दो लोगों को अलग-अलग स्थानों से स्मैक व चरस के साथ गिरफ्तार किया है। ग्राम मानपुर निवासी एक युवक को प्रतापपुर स्थित एक स्कूल के निकट से 4.90 ग्राम स्मैक के साथ, जबकि ग्राम क्षितिया बुजुर्ग थाना फरेन्दा जिला महाराजगंज (यूपी) निवासी अमरनाथ पुत्र भीखा को जसपुर बस स्टैण्ड के सामने मुसाफिर खाना के निकट से सवा किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर दोनों लोगों का चालान धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया है।