- Home
- कॉर्बेट नेशनल पार्क
- घोड़े का शिकार करते बाघ का वीडियो सामने आया, गर्जिया के झूलापुल क्षेत्र में दहशत
घोड़े का शिकार करते बाघ का वीडियो सामने आया, गर्जिया के झूलापुल क्षेत्र में दहशत
रामनगर। रामनगर फॉरेस्ट डिवीजन की कोसी रेंज से बाघ का घोड़े का शिकार करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में बाघ घोड़े का शिकार करने के बाद उसे खींचकर जंगल की ओर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
बताया जा रहा है कि यह घटना गर्जिया के पास झूलापुल क्षेत्र की है, जहां दोपहर करीब दो बजे एक बाघ ने घोड़े को अपना शिकार बना लिया।
घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बनाया। वीडियो में बाघ घोड़े को खींचकर ले जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि जिस समय बाघ अपने शिकार को लेकर जा रहा था, उस दौरान आसपास लोग भी मौजूद थे और उनकी आवाजें वीडियो में सुनाई दे रही हैं।
घटना के सामने आने के बाद आसपास के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
फिलहाल बाघ की गतिविधियों को लेकर वन विभाग की निगरानी बढ़ाए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
https://youtu.be/takK95q7zAk?si=cKeRMQVBcSN3EGUC

