Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • राज्य स्थापना दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

राज्य स्थापना दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

By on November 9, 2022 0 94 Views

कालाढूंगी।राज्य स्थापना दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटाबाग में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने विद्यालय की समस्त छात्राओंके साथ विद्यालय परिसर के अंदर एवं बाहर स्वच्छता अभियान चलाया। राज्य स्थापना ,,दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम(निबंध प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता)आयोजित की गई। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिशा गिनती ,द्वितीय स्थान पायल बिष्ट वतृतीय स्थान खुशी बिष्ट को प्राप्त हुआ। कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हर्षिता पुजारी ,द्वितीय स्थान आयुषी नेगी व तृतीय स्थान गरिमा पांडे ने प्राप्त किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर भाषण, नृत्य ,रंगोली एवं चित्रकला आयोजित की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता पाठक ने छात्राओं को राज्य स्थापना दिवस के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षिकाएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।