September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • ग्रामीणों ने उपखनिज भण्डारण वा उपखनिज ढूलान में बड़े-बड़े वाहनों की आवाजाही बन्द किये जाने को लेकर दिया ज्ञापन।

ग्रामीणों ने उपखनिज भण्डारण वा उपखनिज ढूलान में बड़े-बड़े वाहनों की आवाजाही बन्द किये जाने को लेकर दिया ज्ञापन।

By on May 1, 2022 0 276 Views

कालाढूंगी। ग्राम सभा कनकपुर, महादेवपुर, बन्दरजूड़ा व तेजपुर में उपखनिज के भण्डारण आदि हेतु प्रतिबन्धित तथा उपखनिज दुलान में बड़े-बड़े वाहनों की आवाजाही बन्द किये जाने के सम्बन्ध में।ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।
शनिवार को समस्त क्षेत्रवासीयो ने कालाढूंगी तहसील पहुंचकर एस, डी, एम,रेखा कोहली को ज्ञापन देकर अवगत कराया की ग्राम कनकपुर में उपखनिज भण्डारण का कार्य तीव्रता से चल रहा है। तथा उपरोक्त ग्रामों को जोड़ते हुए जो मार्ग अत्यधिक संकीर्ण है उक्त मार्ग में बड़े वाहनों की आवाजाही होने से ग्रामवासीयों को अत्यधिक परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग के समीप ग्रामवासीयों के आवासीय भवन, प्राथमिक विद्यालय, हाईस्कूल विद्यालय, मन्दिर, गुरुद्वारा तथा फलदार वृक्षों के बगीचे भी हैं। प्राथमिक विद्यालयों के छोटे बच्चों की आवाजाही होने से कभी भी जान-माल का खतरा हो सकता है। वही उपखनिज के कार्य में लगे बड़े वाहन के चलने से सड़क के समीप लगे आवासीय भवनों में दरार पड़ चुकी है कई बार उक्त बड़े वाहन सड़क किनारे आवासीय भवनों में टकरा गये हैं। यदि उक्त मार्ग में उपखनिज से भरे डम्परों को रोका न गया तो भविष्य में कोई जनहानि हो सकती है। यदि उपखनिज भण्डार / निकासी एवं डम्परों की आवाजाही पर प्रतिबन्ध न लगाया गया तो समस्त ग्रामवासीयों को धरना प्रदर्शन आदि के लिये बाध्य होना पड़े जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान गुरदेव सिंह,मदन सिंह,भुपाल सिंह,देवेंद्र सिंह, हेमंत सिंह,धन सिंह, भगवत सिंह,आदि मौजूद थे।