October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • चेहरा बता रहा था के मारा है भूख ने, सब लोग कह रहे थे की कुछ खा के मर गई, माँ ने की 3 बच्चों के साथ खाया जहर…

चेहरा बता रहा था के मारा है भूख ने, सब लोग कह रहे थे की कुछ खा के मर गई, माँ ने की 3 बच्चों के साथ खाया जहर…

By on March 8, 2022 0 529 Views

गाजियाबाद: गाजियाबाद के इलाइचीपुर गांव में एक महिला ने अपने 3 साल के बेटे और 2 बेटियों को जहर मिला हुआ भोजन देने के बाद आत्महत्या कर ली. भोजन करने के बाद जहां महिला के बेटे की मौत हो गई, वहीं लड़कियों को दिल्ली के GTB अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह उनकी भी मौत हो गई.

ऐसे उजागर हुई घटना

घटना शनिवार की है और इसका पता तब चला जब 30 वर्षीय मोनिका का देवर सुंदर उनके घर पहुंचा. बच्चों की पहचान अंश (3), साक्षी (6) और मनाली (11) के रूप में हुई है.

पति के मौत के डर से उठाया ये कदम

लोनी के क्षेत्र अधिकारी रजनीश उपाध्याय ने कहा कि मोनिका काफी परेशान थी क्योंकि उसका पति मोनू तपेदिक (Tuberculosis) से पीड़ित है. मोनू मजदूरी करता है. अधिकारी ने कहा कि मोनिका को डर था कि आर्थिक तंगी के कारण उसका पति मोनू भी उसके ससुर की तरह बीमारी से मर जाएगा.

अंतिम संस्कार के लिए मुहैया कराई गई रकम

उपाध्याय ने कहा कि ग्राम पंचायत ने परिवार को अंतिम संस्कार के लिए 5,000 रुपये दिए हैं. अधिकारी ने कहा कि परिवार को उनकी आवश्यक जरूरतों के लिए 10,000 रुपये की राशि दी गई है. उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी ने परिवार को 25,000 रुपये का चेक जारी किया है.