November 1, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • ED के सामने पेश नहीं हुई हरक सिंह रावत की बहु अनुकृति गुसाईं, जल्द जारी हो सकता है दूसरा समन

ED के सामने पेश नहीं हुई हरक सिंह रावत की बहु अनुकृति गुसाईं, जल्द जारी हो सकता है दूसरा समन

By on March 8, 2024 0 940 Views

पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत की बहु और कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं को ईडी ने गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वह पेश नहीं हुई। जल्द प्रवर्तन निदेशालय अनुकृति गुसाईं को दूसरा समन जारी कर सकता है।

बता दें पाखरो रेंज घोटाला मामले में हरक सिंह रावत, उनकी पत्नी दीप्ती रावत और बहु अनुकृति गुसाईं को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। दीप्ति रावत से ईडी पूछताछ कर चुकी है। जबकि हरक सिंह रावत और उनकी बहु अनुकृति ईडी के सामने पेश नहीं हुए। हालांकि हरक सिंह रावत ने ईडी से एक महीने का समय मांगा है। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने बताया कि वह राजनीतिक कार्यों के चलते इन दिनों दिल्ली में हैं।

बताते चले ईडी ने सात फरवरी को मनी लांड्रिंग मामले को लेकर हरक सिंह रावत और उनके ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान लगभग 1.20 करोड़ रुपये और विदेशी मुद्रा, सोना और बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए थे। जांच के बाद हरक सिंह की करीबी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग लक्ष्मी राणा के पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से लाखों रुपये के गहने बरामद किए थे। बरामद नकदी व गहनों के मामलों में ईडी ने पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत और उनके करीबियों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था।