October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • रामनगर में आम के पेड़ो को काटने और कॉर्बेट प्लाईवुड फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज के आदेश दिए।

रामनगर में आम के पेड़ो को काटने और कॉर्बेट प्लाईवुड फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज के आदेश दिए।

By on October 26, 2024 0 1001 Views

रामनगर। टांडा मल्लू में आम के पेड़ों की अवैध कटाई की सूचना मिलने पर, एसडीएम रामनगर राहुल शाह, तहसीलदार रामनगर कुलदीप पांडे और उद्यान एवं वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, टीम ने वहां आठ आम के पेड़ों की अवैध पातन होने की पुष्टि पाया गया ।

टीम ने आस-पास के क्षेत्र की गोपनीय जांच की गई और कॉर्बेट प्लाईवुड फैक्ट्री, चिल्किया में अवैध रूप से कटे हुए पेड़ों के बरामद किया गया । उपजिलाधिकारी रामनगर द्वारा भू स्वामी , पातनकर्ताओं, एवं फैक्टरी सहित दोषियों के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम और उत्तर प्रदेश फल वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश उद्यान विभाग को दिए हैं।
इसके अतिरिक्त वन विभाग को निर्देश दिया है कि कॉर्बेट प्लाईवुड फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाए, क्योंकि उनके परिसर में अवैध रूप से काटे गए आम के पेड़ों उपयोग में लाया जा रहा है । तहसीलदार रामनगर, उद्यान निरीक्षक और वन विभाग को संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि रामनगर क्षेत्र में विभिन्न प्लाईवुड फैक्ट्रियों को आपूर्ति की जाने वाली लकड़ी की वैधता की जांच की जा सके।

वन विभाग के अधिकारियों को कॉर्बेट प्लाईवुड फैक्ट्री के सभी लकड़ी संबंधी दस्तावेज, जैसे टिम्बर लॉग बुक और फॉरेस्ट एंट्री पास रिकॉर्ड की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। इस मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की जा रही है।