October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • सांयकालीन स्कूल के बच्चों ने सरल तरीके से जाना विज्ञान…

सांयकालीन स्कूल के बच्चों ने सरल तरीके से जाना विज्ञान…

By on December 19, 2021 0 340 Views

रामनगर। सामाजिक,आर्थिक रूप से वंचित वर्ग के बच्चों के लिए पुछड़ी में खोले गए सांयकालीन स्कूल के बच्चों ने आज विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान के अनेक नियमों को सरल तरीके से जाना।रचनात्मक शिक्षक मण्डल की पहल पर पुछड़ी में खुले सावित्री बाई फुले सांयकालीन स्कूल व नई बस्ती में खुले ज्योतिबा फुले स्कूल के डेढ़ सौ से अधिक बच्चों को रा इ का ढेला के विज्ञान शिक्षक सुभाष गोला ने गुब्बारे की मदद से बताया कि हवा में भार होता है,वह स्थान घेरती है,दाब डालती है।प्रकाश सीधी रेखा में चलता है को समझाया।जलने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती मोमबत्ती के प्रयोग से सिखाया।प्रिज्म के माध्यम से बताया कि प्रकाश में सात रंग होते हैं।श्री गोला द्वारा स्काउट की अनेक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को खेल भी कराया गया।विभिन्न प्रकार की तालियां बजानी भी सिखायीं गयी।इस मौके पर नवेन्दु मठपाल,ग्राम प्रधान नरगिस, हाजी शकील अंसारी,ताहिर हुसेन,अंजलि रावत,आरजू,प्रताप सिंह रावत,सुमित कुमार मौजूद रहे।