October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • सीएम धामी ने पेरिस ओलंपिक से लौटे चार खिलाड़ियों को किया सम्मानित, ट्रांसफर की धनराशि

सीएम धामी ने पेरिस ओलंपिक से लौटे चार खिलाड़ियों को किया सम्मानित, ट्रांसफर की धनराशि

By on August 30, 2024 0 484 Views

देहरादून: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दाैरान सीएम धामी ने पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले उत्तराखंड के चार खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सूरज पंवार, अंकिता ध्यानी और परमजीत सिंह बिष्ट को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को डिजिटल माध्यम से धनराशि भी हस्तांतरित की।

सूरज पंवार ने 42 किमी रेस वॉक मिक्स्ड रिले, परमजीत सिंह ने 20 किमी रेस वॉक एवं अंकिता ध्यानी ने 5000 मीटर में प्रतिभाग किया था। वहीं, बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन में चौथे स्थान पर रहे थे।