Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • रामनगर के रिसोर्ट में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत

रामनगर के रिसोर्ट में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत

By on May 29, 2026 0 6 Views

रामनगर । रामनगर के सांवाल्दें क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली से अपने परिवार के साथ घूमने आई 4 वर्षीय मासूम मनस्वी की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार मनस्वी अपने भाई के साथ रिसोर्ट के स्विमिंग पूल में नहा रही थी। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी की ओर चली गई और डूबने लगी। हादसे के समय बच्ची के माता-पिता पूल से कुछ दूरी पर मौजूद थे। जब तक परिजन और रिसोर्ट कर्मचारी बच्ची को बाहर निकाल पाते, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
घटना के तुरंत बाद बच्ची को संयुक्त

चिकित्सालय रामनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे के बाद रिसोर्ट की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूल के पास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम, लाइफगार्ड और चेतावनी बोर्ड मौजूद नहीं थे। यदि सुरक्षा के उचित प्रबंध होते तो शायद इस मासूम की जान बचाई जा सकती थी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि रिसोर्ट प्रबंधन द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।