October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • प्रेमी ने शादी भी कर ली जिस वक़्त उमड़ रहा था प्यार, अब प्रेमिका नये आशिक के साथ फरार…

प्रेमी ने शादी भी कर ली जिस वक़्त उमड़ रहा था प्यार, अब प्रेमिका नये आशिक के साथ फरार…

By on April 11, 2022 0 352 Views

गया : वर्ष 2018 में कौआकोल के भुआलटांड़ के स्व. मोहन विश्वकर्मा के पुत्र दीपक विश्वकर्मा ने गांव के ही पूजा कुमारी से लव मैरेज की थी। दो साल पहले से ही दोनों में प्यार-मोहब्बत चल रहा था। शादी के बाद दोनों नवादा शहर के गोपाल नगर मोहल्ले में किराए पर रहने लगे। दो साल पहले पूजा ने पुत्री को जन्म दिया। पत्नी पूजा शहर के एक ब्यूटीपार्लर में ब्यूटीशियन का कोर्स करने लगी। उसी दौरान मिर्जापुर मोहल्ले के रितेश कुमार से प्रेम संबंध कायम हो गया और वह 8 अप्रैल को अपने दूसरे प्रेमी संग फरार हो गई।

बेटी की कसम खाकर गलती की थी कुबूल

पत्नी के फरार होने के बाद दीपक ने नगर थाना पहुंच कर इसकी शिकायत दर्ज कराई। दीपक ने बताया कि वह स्कार्पियो चलाता है। इसलिए वह हर समय घर पर नहीं रहता है। पैसेंजर को लेकर अक्सर दूसरे शहर आना-जाना करता रहता है। कुछ दिनों पहले पता चला कि रात में एक लड़का घर पर आता है। इसकी जानकारी लेने पर पता चला कि मिर्जापुर के रितेश के साथ पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा है। तब उसने अपनी पत्नी को समझाया। जिसके बाद उसने दोबारा ऐसा नहीं करने की बात कही। हालांकि इसका उसपर कोई असर नहीं हुआ। दो दिन पहले पुन: समझाया तो उसने बेटी की कसम खाकर गलती कबूल की।

2 साल की बेटी को घर में छोड़ दूसरे प्रेमी के साथ फरार

7 अप्रैल को पत्नी को बाजार ले जाकर 16 सौ रुपये में नथिया खरीद कर दिया। इसके अगले ही दिन वह दो साल की बेटी को घर में छोड़ कर अपने दूसरे प्रेमी के साथ फरार हो गई। तब उसके दूसरे प्रेमी से मोबाइल पर संपर्क किया तो वह जानकारी से मुकर गया और धमकी भी दी। जिसके बाद नगर थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराए हैं।