October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • टिहरी में गुलदार के आतंक से खौफ, कांग्रेस ने किया वन विभाग खिलाफ प्रदर्शन, विधायक का मांगा इस्तीफा

टिहरी में गुलदार के आतंक से खौफ, कांग्रेस ने किया वन विभाग खिलाफ प्रदर्शन, विधायक का मांगा इस्तीफा

By on October 21, 2024 0 710 Views

टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के हिंदाव पट्टी के तीन गांवों में आदमखोर गुलदार की दहशत बनी हुई है. बता दें पिछले चार महीने में गुलदार अभी तक तीन बच्चों को अपना निवाला बना चुका है. लेकिन अभी तक वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ नहीं पाई. कोंग्रस कार्यकर्ताओं ने वन विभाग और घनसाली के विधायक का पुतला दहन कर विरोध जताया.

सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घनसाली बैरियर चौक पर प्रदर्शन करते हुए वन विभाग और क्षेत्रीय विधायक का पुतला दहन किया. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वन रेंज भिलंगना के भोड़ गांव, महर गांव तल्ला और पूर्वांल गांव में पिछले चार माह में गुलदार तीन मासूम बच्चों को अपना निवाला बना चुका है. लेकिन वन विभाग और क्षेत्रीय विधायक की नाकामियों के कारण चार माह का समय बीतने के बाद भी आदमखोर गुलदार को नहीं मारा गया है.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस पट्टी में गुलदार तीन बच्चों को अपना निवाला बना चुका है विधायक, जिलापंचायत अध्यक्ष और प्रमुख खुद उसी गांव से है. बावजूद इसके वन विभाग गुलदार को मारने में लापरवाही बरत रहा है जो बहुत ही निंदनीय है. कांग्रेस ने कहा क्षेत्र के लोग गुलदार के भय से दिन में भी घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. जिससे उनकी खेती और पशुओं के सामने चारापत्ती का संकट पैदा हो गया है. कांग्रेस नेताओं ने रेंजर के स्थांतरण करने के साथ ही विधायक, जिला पंचायत अध्य्क्ष और प्रमुख से नैतिक जिम्मेदारी ले कर इस्तीफा देने की मांग की है.