October 23, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बन्नाखेडा रेंज में गुलदार का शव मिलने से मचा हड़कंप।

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बन्नाखेडा रेंज में गुलदार का शव मिलने से मचा हड़कंप।

By on September 12, 2021 0 385 Views

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बन्नाखेडा रेंज में एक गुलदार का शव बरामद हुआ है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह गुलदार जंगल से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिसके चलते उसकी मौत हुई है। डीएफओ के मुताबिक यह एक मेल गुलदार है, जिसकी उम्र करीब 8 साल के करीब है। यह पेड़ में चढ़ गया होगा जहां यह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया होगा। जिससे उसे करंट लग गया होगा। और उसकी मौत हो गई। वैसे इसके सही कारणों की जानकारी के लिए इसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।