October 24, 2026
Breaking News

पुलिस ने खाद्य अधिकारी के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज।

By on November 23, 2021 0 298 Views

रामनगर।कोतवाली पुलिस ने खाद्य अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।राजकीय खाद्य एवं औषधि विश्लेषक रुद्रपुर के कनिष्ठ विश्लेषक ने अपने ही विभाग के प्रभारी अधिकारी पर मारपीट व गाली गलौच करने का आरोप लगाया है।कोतवाली पुलिस रामनगर ने तहरीर के आधार पर रुद्रपुर के खाद्य प्रभारी पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बीते शनिवार को विभाग के अधिकारियों की बैठक ग्राम ढेला रामनगर के एक रिजॉर्ट में हुई है। मारपीट बैठक के दौरान हुई है।
रविवार को राजकीय खाद्य एवं औषधि विश्लेषक रुद्रपुर के कनिष्ठ विश्लेषक कुलवंत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि शनिवार को रामनगर में विभिन्न क्षेत्रों से आए विभाग के अधिकारियों की बैठक रामनगर ढेला एक रिजॉर्ट में हुई थी। बैठक में वह विभिन्न समस्याओं पर अन्य अफसरों के साथ मंथन कर रहे थे। आरोप लगाया कि विभाग के रुद्रपुर में तैनात प्रभारी निशांत त्यागी ने उन्हें एक रिजॉर्ट के कमरे में बुलाया। आरोप लगाया कि तीन दिन पहले बैठक में जाने के लिए प्रभारी ने उनका वाहन मांगा था। हालांकि बाद में वह नहीं ले गए थे। आरोप है कि बैठक के दौरान वाहन नहीं देने की वजह कुलवंत सिंह ने निशान ने जानी। बताया कि उनके अन्य कर्मचारियों ने उनके दोनों हाथ पकड़ लिए। विरोध करने पर आरोपी निशांत त्यागी ने उन्हें भरी बैठक में लात घूंसों से मारपीट की। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। वहीं एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रभारी निशांत त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।