September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • रामनगर विधानसभा में भी केजरीवाल की दूसरी गारंटी रोजगार का शुभारंभ हुआ।

रामनगर विधानसभा में भी केजरीवाल की दूसरी गारंटी रोजगार का शुभारंभ हुआ।

By on October 5, 2021 0 360 Views

आज प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत ने रोजगार गारंटी कार्ड वितरण की शुरुआत करते हुए रामनगर के बेरोजगार युवाओं को को रोजगार गारंटी कार्ड दिए जिसमें बेरोजगारों के साथ आम जनता ने भी भरोसा जताया कि रोजगार गारंटी कार्ड पलायन रोकने में और गरीबों की मदद करने में बेरोजगारों का सहारा बनने में मील का पत्थर साबित होगा रावत ने कहा कि जिस प्रकार बीजेपी कांग्रेस ने पिछले 21 सालों से बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा करने का काम किया छल करने का काम किया केजरीवाल गारंटी योजना से वह बहुत खुश है और आने वाले विधानसभा 2022 में बीजेपी कांग्रेस को सबक सिखा कर आम आदमी की सरकार बनाने के लिए तन मन धन से मेहनत करेंगे कार्यक्रम में संगठन मंत्री भास्कर जोशी नगर अध्यक्ष नवीन नथानी  नगर महामंत्री चंदन नेगी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष निर्मल पाठक महिला मोर्चा विधानसभा के अध्यक्ष मंजू नेता ने विधानसभा के सचिव विनीता सिंह वन ग्रामों के अध्यक्ष दिनेश चंद्र युवा विधानसभा सचिव फिजा पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कुंदन सिंह रावत मीडिया प्रभारी अर्जुन पाल तुलसी देवी गिरीश आर्य व बूथों के अध्यक्ष भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए