September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • तितली त्यार के तीसरे दिन रेंज अधिकारी संतोष पंत ने भी तितली की जानकारी पर्यटकों व ग्रामीणों से साझा।

तितली त्यार के तीसरे दिन रेंज अधिकारी संतोष पंत ने भी तितली की जानकारी पर्यटकों व ग्रामीणों से साझा।

By on September 19, 2021 0 334 Views

रामनगर। तितली त्यार के तीसरे दिन Alaya Resorts के माध्यम से butterfly walk किया गया जिसमें पर्यटकों व ग्रामीणों ने भी तितलियों का हमारे जीवन की महत्ता को समझा ।इस कार्यक्रम में आज तराई वन प्रभाग के रेंज अधिकारी संतोष पंत ने भी Alaya Resort में आकर तितली की जानकारी साझा की,और उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से स्थानीय लोगों को रोजगार व वन्यसम्पदा / वन्यजीवों का संरक्षण भी होगा ।

और इस तितली त्यार में सहयोग प्रदान करने का वादा किया साथ ही साथ अपने विभाग के कर्मचारियों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ने की बात की , जिससे समन्धित छेत्र के कर्मचारियों को अच्छी जानकारी मिल सके।इस अवसर पर विनोद बुधानी जी द्वारा पंथ जी को तराई वन प्रभाग के क्यारी गांव में Butterfly Park बनाने में सहयोग/मद्दत के लिए बोला उन्होंने बोला है कि जो भी विभागीय सहयोग मेरे से होगा में जरूर करूंगा।साथ ही साथ इस कार्यक्रम की सराहना की और अलाया रिसोर्ट का भी धन्यवाद व आभार किया। इस कार्यक्रम में प्रकृति विशेषज्ञ संजय छिमुवाल, विनोद बुधानी, नवीन उपाध्याय, सोहेल मदान, निहाल , संतोष पंथ जी ,तारा चौबे ,ध्यानी रावत ,पंकज बिष्ट ,आदि मौजूद रहे