September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • बड़ी खबरें
  • इश्क का इम्तिहान देने माशूका पंजाब से पहुंची बिहार- पुत्र की प्रेमिका के “हठ योग” पर झुका परिवार, बहु के रूप में करना पड़ा स्वीकार

इश्क का इम्तिहान देने माशूका पंजाब से पहुंची बिहार- पुत्र की प्रेमिका के “हठ योग” पर झुका परिवार, बहु के रूप में करना पड़ा स्वीकार

By on September 20, 2021 0 599 Views

ब्रहमपुर। पंजाब की एक प्रेमिक अपने प्यार को पाने के लिए बिहार के बक्सर में प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमिका के पहुंचने के बाद तकरीबन 24 घंटे तक हाइवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। प्रेमिका अपने प्रेमी को पाने की जिद्द पर अड़ी थी जबकि प्रेमी के घर वाले उसे रखने को तैयार नहीं हो रहे थे। घटना संवा ब्रह्मपुर थाना के एकडार गांव की है। जहां हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पुलिस भी आई लेकिन बात नहीं बनी तब जाकर ग्रामीणों ने प्रेमी और प्रेमिका के बीच समझौता कराया। समझौत के बाद प्रेमी अपनी प्रेमिका को साथ रखने के लिए तैयार हो गया।

पंजाब में एक साथ काम करने के दौरान हुआ प्यार

जानकारी के मुताबिक एकडार गांव निवासी रजनीकांत साह नामक युवक पंजाब के लुधियाना के एक कंपनी में काम करता था। उसी कंपनी में सुनीता सहनी भी काम करती थी। काम करने के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर दोनों ने शादी कर ली। शादी के तीन साल के बाद रजनीकांत अपने प्रेमिका को लेकर पुणे चला गया और उसे वहीं पर उसे छोड़कर अपने गांव आ गया।

प्रेमिका, मां और भाभी के साथ पहुंची गांव

सुनीता ने जैसे तैसे अपने प्रेमी रजनीकांत के गांव के बारे में पता किया और शनिवार को उसके घर पहुंच गई, लेकिन परिवार के लोग रखने को राजी नहीं हुए और उसका प्रेमी रजनीकांत भी घर पर नहीं था। घरवालों के भगाने के बाद सुनीता ने सीधे एसपी को फोन लगाकर घटना की जानकारी दी और फिर अपनी भाभी और मां के साथ ब्रह्मपुर थाने में पहुंची। सुनीता ने पुलिस को बताया कि रजनीकांत के साथ उसकी शादी कोर्ट और मंदिर दोनों में हुई थी। थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि उसके दावे के बाद पुलिस उसे लेकर उसके गांव पहुंची और समझा-बुझाकर उसे घर में रख दिया, लेकिन पुलिस के जाते ही घर के लोगों ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया। परिवार के लोग उसे किसी भी हालत में रखने को तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर गांव में 24 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। ग्रामीणों की वहां काफी भीड़ जुट गई।

प्रेमी और प्रेमिका को गांव वालों ने समझाया

इस घटना की जानकारी होने के बाद रजनीकांत रविवार को अपने गांव आया। इसके बाद भी काफी देर तक नोक झोंक के बाद गांव में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर से पहल कर दोनों के बीच समझौता कराया और इसके बाद सुनीता को अपने साथ रखने पर राजी हुआ। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।