October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • संपत्ति को लेकर चचेरे भाईयों में विवाद, भाई पर किया धारदार हथियार से वार, फिर खुद कर ली आत्महत्या

संपत्ति को लेकर चचेरे भाईयों में विवाद, भाई पर किया धारदार हथियार से वार, फिर खुद कर ली आत्महत्या

By on September 11, 2023 0 464 Views

देहरादून के चुक्खू वाला में रविवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब दो चचेरे भाईयों के बीच खूनी संघर्ष हुआ । विवर में एक भाई ने दूसरे पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इसके बाद उसने खुद भी मौत को गले लगा लिया।

संपत्ति को लेकर चचेरे भाईयों में विवाद

घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई। परिजन आनन-फानन में घायल व्यक्ति को अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हथियार से वार कर खुद लगाया मौत को गले

घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार एसएचओ कोतवाली राकेश गुसाईं ने बताया कि दोनों भाईयों के बीच पिछले कुछ दिनों से संपत्ति को लेकर झगड़ा चल रह था। रविवार को दोनों भाईयों की बहस हो गई और एक ने दूसरे पर वार कर दिया और खुद मौत को गले लगा लिया।