September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • अपराध
  • बहू के प्यार में पिता ने की बेटे की हत्या।

बहू के प्यार में पिता ने की बेटे की हत्या।

By on July 28, 2021 0 379 Views

नापुर। पटना के पालीगंज में बहू से अवैध संबंध रखने वाले पिता ने अपने बेटे को मौत के घाट उतार बेटे की लाश को ठिकाने भी लगा दिया। यही नहीं पुलिस में बेटे की हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी। मामले की पुलिस पड़ताल में दरिंदे बाप की ये शर्मनाक करतूत का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने कोड़रा निवासी मिथिलेश रविदास को उसके बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पालीगंज थानाध्यक्ष और ट्रेनी डीएसपी राजीव सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी मिथिलेश का 22 साल का बेटा सचिन गुजरात में रहकर नौकरी करता था। इसी दौरान आरोपी का अपनी बहू के साथ प्रेम संबंध हो गया। बेटे सचिन को इसकी भनक लग गई। सचिन सत्यता जानने बीती 7 जुलाई को घर आ गया। लेकिन 2 दिन बाद ही गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने गांव के बघार से उसका शव बरामद किया। पिता मिथिलेश रविदास ने गांव के ही 5 लोगों के खिलाफ 12 जुलाई को बेटे की हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले कीपड़ताल के दौरान पुलिस को मिथिलेश और सचिन की पत्नी के बीच नाजायज ताल्लुकात के बारे में जानकारी मिली। गहराई से पड़ताल के बाद पूरा मामला खुलता चला गया। ट्रेनी डीएसपी राजीव सिंह ने बताया कि मृतक सचिन जब घर लौटकर आया था, उसके बाद पिता के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। सचिन ने अपनी पत्नी के साथ नाजायज संबंध रखने वाले पिता का विरोध किया, जिसको लेकर आरोपी मिथिलेश ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने अपने बेटे को पहले गला दबाकर मार डाला और पुलिस से बचने के लिए उसकी लाश बघार में फेंक दी। पुलिस को झांसा देने के लिए आरोपी ने बाद में बेटे की हत्या का मामला भीदर्ज करवा दिया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी मिथिलेश को गिरफ्तार कर जेलभेज दिया गया है। इस मामले के खुलासे की गांव और उसके आसपास के इलाके में काफी चर्चा है।