प्रदेशभर में डेंगू का कहर, देहरादून में 11 लोगों की गई जान
प्रदेश में दिन पर दिन डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी दून में डेंगू का सबसे ज्यादा कहर देखने को मिल रहा है। अब तक देहरादून में 11 मौतें हो गई हैं।
पहाड़ से लेकर मैदान तक डेंगू का कहर
प्रदेशभर में पहाड़ से लेकर मैदान तक डेंगू का कहर बरपा रहा है। डेंगू का सबसे ज्यादा कहर राजधानी देहरादून में देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में बीते पांच सालों में इस साल अब तक सबसे अधिक 12 मौतें हुई हैं। जिसमें से सबसे ज्यादा मौतें राजधानी दून में 11 हुई हैं। जबकि जिले में अब तक डेंगू के सबसे ज्यादा 589 मरीज मिले हैं।
साल 2019 में प्रदेश में तेजी से फैला था डेंगू
बता दें कि साल 2019 में उत्तराखंड में डेंगू तेजी से फैला था। उस दौरान प्रदेश के कुल आठ मरीजों की मौत हुई थी। लेकिन इस बार डेंगू से अब तक 12 मौंते हो चुकी हैं। प्रदेश के सात जिलों में डेंगू ने दस्तक दी है। जबकि राहत की बात ये है कि अब तक छह जिलों में डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है।
ऐसे करें डेंगू से बचाव
डेंगू से बचाव के लिए आप पूरे बांह के कपड़े पहनें। बता दें कि डेंगू का मच्छर दिन के उजाले में ही काटता है इसलिए इस समय अपना बचाव करना ज्यादा जरूरी है। आपने हाथ-पैरों को ढकना ना भूलें।
अपने घर के आस-पास पानी जमा ना होने दें। कहीं भी पानी जमा हो तो उसे तुरंत साफ कर दें।
पानी कि टंकियों को पूरी तरह से ढक कर रखें।
कूलर में अगर पानी है तो इसमें किरासन तेल डालें जिससे कि मच्छर पनप ना पाये।
मच्छरों को दूर करेने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें।
मच्छरों से बचने के लिए आप मस्कीटो रिपेलेंट जैसे- स्प्रे, मैट्स, कॉइल्स आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मच्छर हमेशा गहरे रंग की तरफ आकर्षित होते हैं। इसलिए हल्के रंग के कपड़े पहनने से आप मच्छरों से बच सकते हैं।
अपने घर के किचन, बाथरूम के सिंक और वॉश बेसिन में बिल्कुल भी पानी जमा न होने दें। इन सभी की कम से कम हफ्ते में एक बार अच्छी तरह से सफाई करें।

