September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक। पुलिस उप निरीक्षक निशु गौतम ने बालिकाओं से किया संवाद।

बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक। पुलिस उप निरीक्षक निशु गौतम ने बालिकाओं से किया संवाद।

By on July 29, 2022 0 565 Views

कालाढूंगी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में थाना कालाढूंगी की महिला उप निरीक्षक निशु गौतम ने बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया।
नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशन व थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में स्कूल,कॉलेजों में यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बालिकाएं जागरूक और सतर्क रहें। कोई किसी भी तरह से परेशान करता है तो अपने माता,पिता, शिक्षक को जरूर बताएं। संबंधित पुलिस थाने में या 1098 नंबर भी उसकी शिकायत की जा सकती है। निशु गौतम ने कहा अभी आपका पढ़ाई का समय है इसलिए किसी अन्य चक्करों में न पड़कर पढ़ाई पर ध्यान दें। सोशल मीडिया का प्रयोग न करें, और अगर कोई करता भी है तो अपनी प्रोफाइल एवं मैसेज स्थान को लॉक करके रखें।
उन्होंने कहा कि घर से सीधे स्कूल आएं व स्कूल से सीधे घर जाएं, बाजारों में अनावश्यक न घूमें।
साथ ही 18 साल उम्र से कम में बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन न चलाएं। कहा गया आपके घर में कोई नशा करता है तो उसको नशा न करने के लिए समझाएं।
इस दौरान प्रधानाचार्या बसंती अधिकारी आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।